Advertisement

सीएमओ आयुर्वेद डॉक्टर बृजेश सिंह कटियार का फार्मासिस्ट संघ ने किया स्वागत

कानपुर आज राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मेसिस्ट संघ कानपुर नगर तथा कानपुर देहात ने अपने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कानपुर नगर एवं कानपुर देहात का भव्य स्वागत किया संघ ने अपने क्षेत्रीय अधिकारी के 2 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने की खुशी में इस कार्यक्रम का आयोजन बर्रा स्थित एक होटल में किया जहां कानपुर नगर तथा कानपुर देहात से बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट संघ के लोगों ने प्रतिभाग किया सर्वप्रथम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर बृजेश सिंह कटिहार का योगेश कुमार बाजपेई अध्यक्ष फार्मेसिस्ट संघ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उपहार स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनाकर हार्दिक स्वागत किया इसी श्रंखला में चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिलाष वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात वरिष्ठ सहायक सुनीता गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर क्षेत्रीय अधिकारी का स्वागत किया इसके बाद सभी फार्मासिस्ट संघ सदस्यों द्वारा माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात संघ द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी को अंग वस्त्र भेंट स्वरूप दिया गया इसके पश्चात भगवान धन्वंतरी की मूर्ति भेंट स्वरूप क्षेत्रीय अधिकारी को संघ द्वारा दी गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी ने अपने भाषण में सभी सदस्यों कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया उन्होंने कहा किसी भी कार्य को बिना संगठन तथा एकता के करना संभव नहीं है आप सभी हमारे अंग हैं हम सब मिलकर ही कुछ बड़ा कार्य कर सकते हैं हमारे विभाग में जो भी प्रगति हो रही है उन सभी में आप सभी का बहुत बड़ा योगदान है हम प्रयास करेंगे आगे भी हम सब मिलकर इसी तरह अपने विभाग को आगे बढ़ाएं उन्होंने इस स्वागत सम्मान के लिए हृदय से सभी का धन्यवाद अदा किया इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अभिलाष वर्मा सुनीता गुप्ता योगेश कुमार बाजपेई अश्वनी विश्वकर्मा अनिल त्रिपाठी सत्येंद्र यादव अजय यादव विपिन पाठक सुरेश सचान धर्मेंद्र शशि कुमार राकेश पुत्र लाल अनिल गुप्ता देवराज धर्मेंद्र शशि कुमार ज्ञान प्रकाश शर्मा गुलाब सिंह पुत्र लाल ओम साहू मोहम्मद जावेद बुद्धि सागर राकेश आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh