Advertisement

बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर गोविंद नगर में जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूली नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया झांकियों में राधा कृष्ण सुदामा चरित्र एवं मटकी फोड़ ग्वाल बाल गोपी सहित बाल राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन मैनेजर मोहित अवस्थी के द्वारा किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर प्रांगण में मौजूद सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल इंदु अवस्थी ने बच्चों को जन्माष्टमी पर के बारे में बताते हुए भगवान श्री कृष्ण के चरित्र पर वर्णन किया इस मौके पर अंजली पारुल रिया खुशी पूजा यशिका आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh