Advertisement

रोटरी संस्था एवं छावनी रामलीला कमेटी द्वारा व्हील चेयर वितरण

कानपुर,श्री छावनी रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सेंट्रल द्वारा विकलांगों को विदेशी उच्च क्वालिटी की व्हीलचेयर वितरण राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर एवं पूर्व रोटरी गवर्नर डॉ डीएन रायजादा के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने रोटरी संस्था को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी मानव सेवा परोपकारी कार्यों के लिए सहयोग की अपेक्षा करी । साथ ही साथ इस बार भव्य वैभवशाली रामलीला मंचन एवं मेले के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करी । कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम दरबार के आगे दीप प्रज्वलित करके की गई ।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम सिंह एवं महामंत्री नीलम अंसारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया ।संचालन रामशंकर वर्मा जी ने किया ।व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले शालिनी घोष , अनन्या ,गौसिया , अजय प्रजापति , इकराम रहे । इस अवसर पर रोटरी संस्था के मन्जुल गोपाल , लोकेश चतुर्वेदी , इशरत सुभान , जफर इकबाल , असित त्रिवेदी , कमल त्रिवेदी के अलावा रामलीला कमेटी के महामंत्री अजय कुमार गुप्ता राजू , कोषाध्यक्ष सुशील वर्मा , इमरान शेख , अनीता दुआ , दीक्षा गौतम , बुशरा अंसारी , शिवा वाल्मीकि , खालिद रशीद ,सुरेंद्र सविता , सूरज वाल्मीकि , अर्शउद्दीन , हर्ष यादव आदि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh