Advertisement

कानपुर,विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से कारगिल पार्क मोतीझील से संजय वन किदवई नगर तक एक वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शरद वर्मा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य जनमानस को फोटोग्राफी कला के बारे में जागरूक करना था। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव सौरभ मिश्र के अनुसार एसोसिएशन लगातार इस कला को बढ़ाने के काम में कार्यक्रम करती रहती है इसी क्रम में अगला कार्यक्रम अक्तूबर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक फोटो एक्सपो का आयोजन भी संस्था द्वारा किया जाएगा, कानपुर जिला अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने बताया कि पढ़े लिखे लोग फोटोग्राफी को अब व्यवसाय बना रहे है जिससे यह कला और भी फल फूल रही है कार्यक्रम में अख्तर अली,लालजी तिवारी,संजीव सिन्हा,संतोष सैनी व दीपक चक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh