Advertisement

धोखे से हुआ किन्नर से विवाह। बुजुर्ग डॉ ने आलाधिकारियों से लगाई मदद की गुहार

कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम भारू बंगला निवासी डॉक्टर बुजुर्ग सत्यप्रकाश वर्मा ने ईलाज के दौरान वार्ता में बताया कि प्रार्थी की पूर्व पत्नी की असमय मृत्यु के बाद रिश्तेदारों के कहने पर पीड़ित के द्वारा वर्ष 2017 में उसका विवाह अनीता कश्यप के संग हुआ था। विवाह के बाद जैसे ही सत्यप्रकाश को पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली पीड़ित अवाक रह गया। पीड़ित सत्य प्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के पश्चात अनीता एवं उसके पिता बाबूराम भाई सनी मिथुन सुनील के द्वारा प्रॉपर्टी हथियाने के उद्देश्य से मकान एवं क्लीनिक पर कब्जा कर लिया गया है सत्यप्रकाश ने बताया कि मौजूदा समय में खुद का मकान होने के बावजूद वह सड़क पर रहने को मजबूर है। पत्नी अनीता के द्वारा जबरन प्रॉपर्टी उसके नाम कराय जाने की बात कही जा रही है आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित प्रकाश वर्मा ने बताया कि अगर उसे न्याय ना मिला तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। वार्ता करते हुए सत्य प्रकाश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आला अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर निराश हो चुका है अब उसे न्याय की बिल्कुल भी आस नहीं हैं।उसका ये भी आरोप है की अब उसकी पत्नी अनीता क्लीनिक चला रही है अगर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कोन होगा अब देखने वाली बात यह होगी की शासन प्रशासन इसपर क्या कार्यवाही करता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh