Advertisement

डफरिन अस्पताल के डॉक्टर सुधीर कुमार द्विवेदी हैल्थ वर्कर ऑफ द इयर केअवार्ड से सम्मानित

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर हरियाणा के गुरुग्राम में आई कैन फाउंडेशन की तरफ से कानपुर डफरिन अस्पताल के डॉक्टर सुधीर कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें हैल्थ वर्कर ऑफ द इयर का अवार्ड दिया गया।
बताते चलें कि, शहर के डफरिन हॉस्पिटल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सुधीर द्विवेदी एवं अन्य फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अभिषेक बाजपेई को फिजियो के रूप में उत्कर्ष सेवाओं के संबंध में हेल्थ वर्कर ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें कानपुर से डॉक्टर सुधीर कुमार दुवेदी और अभिषेक बाजपेई को हेल्थ वर्कर ऑफ द ईयर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान डॉ सुधीर कुमार दुवेदी को प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव प्रशासनिक अधिकारी एसके नंदा और विधायक सत्य प्रकाश द्वारा दिया गया। बता दें कि, डॉक्टर सुधीर द्वारा शहर में कई सामाजिक सेवाएं प्रदान की गई है। उन्होने हजारों पेशेंट को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh