Advertisement

फूलमंडी व्यापारियों में आक्रोश, मण्डी स्थान्तरण की माँग के बाद भी समस्या जस की तस

कानपुर नगर के हमीरपुर रोड स्थित नौबस्ता फूल मंडी व्यापारियों में जमकर आक्रोश दिखाई दिया। मण्डी अध्यक्ष राजेश के मुताबिक फूल बेचने वाले गंदगी में दुकान लगाने को मजबूर है फूल मण्डी पिछले कई वर्षों से लगती चली आ रही है लेकिन निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। बदबूदार जगह पर फूल बेचने को मजबूर है। जन कल्याण फूल मंडी अध्यक्ष राजेश सैनी बबलू ने बताया कि मण्डी में जरा सी बरसात होने से पानी भर जाता है और जगह कीचड़ में तब्दील हो जाती है फूल मण्डी की समस्याओं की शिकायत डीएम से आलाधिकारी से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक से कर चुके है लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नही दिया। मौजूदा समय में मण्डी की स्थिति बेहद खराब है। अध्यक्ष राजेश सैनी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने भी इस ओर ध्यान नही दिया वो नगर निगम सहित आलाधिकारियों से मांग करते है की उन्हें पराग डेयरी के बाहर नगर निगम के द्वारा बनाए गए फुटपाथ पर चबूतरों में जगह दी जाए। चबूतरे मौजूद समय मे बने हुए हैं। तथा चबूतरों का शुल्क फूल व्यापारी नगर निगम को देने को तैयार हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh