Advertisement

कानपुर नगर के प्रख्यात सामाजिक व धार्मिक संगठन कामता सेवा संस्थान का 15 वा वार्षिक निर्वाचन आज कानपुर के मंडलीय कार्यालय काकादेव में चार संस्थापक सदस्यों संरक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया अपनाते हुए सर्वश्री ओम नारायण त्रिपाठी जी को अध्यक्ष श्रीमती मंजू त्रिपाठी को महामंत्री राहुल दीक्षित को उपाध्यक्ष डॉक्टर श्री अरुण प्रकाश द्विवेदी को संगठन मंत्री तथा अनूप किशोर त्रिपाठी को प्रचार मंत्री कमला दिवाकर को उपाध्यक्ष ,कमल श्रीवास्तव,सुरेन्द्र तिवारी,राज कृष्ण पांडे,धीरज पांडे,राकेश त्रिपाठी कार्यकारणी के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया
संस्थान के संस्थापक सदस्यों/ संरक्षको सर्व श्री डॉ नरेंद्र द्विवेदी पूर्व न्यायाधीश डॉ आरएन सिंह वरिष्ठ श्री मुन्नी लाल द्विवेदी व विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री श्री अवध बिहारी मिश्र ने निर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मठता से संगठन का कार्य संचालित करने की अपेक्षा की

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh