Advertisement

कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में ए सी व वाटर कूलर का उद्घाटन अपर निदेशक व मुख्य कोषाधिकारी ने किया

कानपुर, आज संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ. प्र. के संयोजक इं. ए एन द्विवेदी की अध्यक्षता में कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में ए सी व वाटर कूलर मशीन का शुभारंभ व उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय जौहरी अपर निदेशक पेंशन, विशिष्ट अतिथि यशवंत सिंह मुख्य कोषाधिकारी व विमल प्रकाश एएओ के द्वारा किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी व जिला मंत्री इं.कोमल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाए, किसी भी कर्मचारी को पेंशन व अन्य समस्याओं के लिए कोषागार न दौड़ना पड़े। अपर निदेशक पेंशन व मुख्य कोषाधिकारी ने समिति के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, साथ ही कर्मचारियों व पेंशनर्स की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। मंडल संयोजक इं. ए एन द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इं0एल एन सचान, के के भरद्वाज, इं. बी एस तिवारी, डा. बी आर शर्मा,सी बी सिंह की गोकुल सिंह सोलंकी, डा. अवधेश कुमार मिश्रा, डा. आनंद शुक्ला, गेंदालाल त्रिपाठी, प्रेमदास, बालकराम कुशवाहा, गेंदन लाल सत्यार्थी श्याम लाल बौद्ध, आर के विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh