Advertisement

रेलवे ठेका मजदूर यूनियन द्वारा सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन

कानपुर रेलवे ठेका मजदूरों का सम्मेलन रामाश्रय भवन C.I.T.U जिला कार्यालय कालपी रोड में संपन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में C.I.T.U जिला मंत्री राजीव खरे रहे। रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज की कैप्टन डॉ लक्ष्मी  ने  संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि C.I.T.U जिला मंत्री राजीव खरे ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर रेलवे में कार्यरत ठेका व संविदा श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है जिसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है उनकी ड्यूटीओं में भी कोई समय निर्धारित नहीं है मनमानी तरीके से श्रमिकों से काम कराया जा रहा है शिकायत करने पर उन्हें ड्यूटी से निकाल दिया जाता है और धमकी भी दी जाती है जिसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन मजदूरों की कोई भी सुनवाई नहीं होती वही सम्मेलन में इकाई कार्यकारिणी का गठन कर हर्षोल्लास के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन में मुख्य रूप से पूनम राठौर सुमन गौतम हर्ष बाजपेई आशा खालिद नेहा शर्मा निधि भारद्वाज रेखा देवी सुरेंद्र शर्मा महामंत्री मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh