कानपुर
कानपुर में रविवार को भैरव मंदिर में मॉ गंगा भैरव बाबा सेवा मंडल के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान कालिंद्री तिवारी ने बताया कि, शहर के वीआइपी रोड के पास भैरोघाट पर स्थित भैरव मंदिर में बाबा आठ स्वरूपों में विद्यमान हैं। जहां, भक्त उन्हें मदिरा भी प्रसाद रूप में चढ़ाते हैं। मान्यता है कि, नियमित दर्शन करने से बाबा अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। भैरव बाबा के दर्शन के साथ ही भक्त यहां द्वादश ज्योर्तिलिंग और राम दरबार के दर्शन कर धन्य होते हैं। बताया गया कि, लगातार 22 वर्षों से भंडारे का आयोजन होता है। जिसमें बाबा का शृंगार, हवन-पूजन, कन्या भोज भी कराया जाता है। इसके साथ बाबा को 56 भोग भी अर्पित किया जाता है। वहीं कार्यक्रम के दौरान डेन डायरेक्टर संजीव दीक्षित, दीप चंद्र दीक्षित, विधायिका नीलिमा कटियार सहित कई लोग उपस्थित रहे।


















