Advertisement

अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति मेधावी छात्र ,छात्रा सम्मान समारोह

कानपुर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह (कक्षा 10 एवं कक्षा 12) का आयोजन किया गया जिसमे कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, उन्नाव आदि जनपदो के मेधावी छात्र व छात्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुवचन राम (पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त भारत सरकार) ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे मेधावी छात्र व छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होने से हमारे समाज के बच्चों की हौसलाफ़ जाई होती है एवं उनका मनोबल बढ़ता है ऐसे मेधावी छात्र व छात्रा को अच्छी शिक्षा मिले इस लिए समाज के नौकरी-पेशा लोगो को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पादरी जितेंद्र सिंह ने इंजीनियर कोमल सिंह की पुत्री 10 वी कक्षा मेधावी छात्रा प्रज्ञा सिंह का हार माला मोमेंटो देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुद्दुस हादी शहर काजी कानपुर, अशोक कुमार पूर्व अपर परिवहन आयुक्त, इंजीनियर कोमल सिंह, मा. डा. महेन्द्र सिंह मेडिकल कालेज, सीमा सेलबार जि.प.स, आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शेलेन्द्र कुमार, अजय बीह, आर. एस. देवल रामनरेश कुमार सुन्दरण, राजेश गौतम, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh