Advertisement

51 जोड़ों का सामूहिक विवाह 09 अक्टूबर 2022 को मोतीझील में होगा

कानपुर , महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी की ओर से वाल्मीकि उपवन मोतीझील में सर्वसमाज सामूहिक विवाह हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजित किया गया है। परिचय सम्मेलन में 25 जोड़ों ने विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। परिचय सम्मेलन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शरदपूर्णिमा के दिन 9 अक्टूबर को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह लान नं0-1 मोतीझील में किया जायेगा। बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम के साथ भण्डारे की भी व्यवस्था की जायेगी।परिचय सम्मेलन व बैठक में प्रमुख रूप से मेला कमेटी के अध्यक्ष रामजियावन सागर, महामंत्री अरूण समुद्रे संचालक मण्डल के सदस्य प्रकाश हजारिया, राम गोपाल समुन्द्रे सरपंच, डी०डी०सुमन, माता प्रसाद, राम स्वरूप, मुन्ना पहलवान, श्रीकान्त बेरीसाल, नरेन्द्र खन्ना, मुन्ना हजारिया, सुरेश भारती, हर भजन ननहेट, शिवराम मकोरिया, बबलू, खोटे, आरती त्रिवेदी, प्रतिभा चौधरी, कुसुम बख्शी, बृजेन्द्र मखोरिया, सुनील सुमन, सचिन सबेरा, राम गोपाल चौधरी. विनोद एडवोकेट, धनुश्याम गहरवार, प्रान्शू चौधरी, धरमू, विकास साहू, प्रेमा यादव सहित काफी संख्या में वर कन्या और उनके परिवार ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh