कानपुर,रोटरी क्लब आफ कानपुर गौरव ने तीज का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम तिलक नगर स्थित एक गेमिंग रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।इस अवसर पर रोटेरियन विनोद ऋषि,चार्टर प्रेसिडेंट,रोटरी क्लब न्यू कानपुर मुख्यातिथि रही।कार्यक्रम में गेम्स,म्यूज़िक,नाच गाना,मेहंदी,कैटवॉक आदि रहा।सविता श्रीवास्तव ने तीज क्वीन का खिताब जीता।नेहा सरावगी की सर्वश्रेष्ठ कैटवॉक रही।प्रीति केसरवानी व सविता श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया।क्लब की सचिव रोटेरियन नित्या चावला ने बताया कि यह कार्यक्रम क्लब की महिला रोटेरियन,ऐन व ऐसेट्स के लिए आयोजित किया गया और इसमें तीज थीम को मद्देनजर रखते हुए डेकोरेशन व मनोरंजन कार्यक्रम रखे गए है।वहीं क्लब की फर्स्ट लेडी नीतू टण्डन ने सभी आए मेम्बर्स का स्वागत किया व मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह दिया।इस अवसर पर नीतू टण्डन,प्रीति केसरवानी,नेहा सरावगी,सविता श्रीवास्तव, आरती बाजपाई,रश्मि निगम,शालिनी पाण्डेय आदि मौजूद रही।


















