Advertisement

समाजसेवी जय गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर से किया शिष्टाचार भेंट

कानपुर,समाज सेवक जय गुप्ता ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस कमिश्नर को फूलों का गुलदस्ता देकर शिष्टाचार भेंट किया। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और आए दिन हो रहे अपराधों के बारे में अवगत कराया। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन देते हुए समाज सेवक जय गुप्ता से कहा कि क्षेत्र में हो रहे अपराधों और समस्याओं को जल्द से जल्द निजात दिलाया जाएगा। और समाज सेवक जय गुप्ता की निरंतर सामाजिक कार्यों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने धन्यवाद किया। समाज सेवक जय गुप्ता के साथ प्रतिनिधिमंडल में विशाल शर्मा, वसीम गाजी, शिखा वर्मा, रितेश समुद्रे, राशिद अली, आदि लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh