Advertisement

गौ सुरक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

कानपुर नगर के महाराजपुर क्षेत्र में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में गौ सुरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र सिंह जी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू ठाकुर जी का भव्य स्वागत हुआ तथा प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि गौ सुरक्षा दल का गठन मा. डॉ अभिषेक कुमार शर्मा संस्थापक जी द्वारा किया गया जो कि गौ माता की सेवा, सुरक्षा, गौ तस्करी तथा हत्या को रोकने हेतु बनाया गया है, संपूर्ण भारत को संगठन के माध्यम से गौ हत्या मुक्त बनाना है । इस समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया । गौ सुरक्षा दल की टीम सड़क मार्ग पर हो रहे बेजुबान जानवरो की दुर्घटना की सूचना भी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने तथा प्रशासन का सहयोग करने का कार्य करेंगे । इस समारोह में अभय मिश्रा, जिला सचिव देवेंद्र बहादुर, जिला सचिव आकाश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष शशांक, जिला उपाध्यक्ष हर्ष सिंह, जिला उपाध्यक्ष महानगर रोहित दीक्षित, महामंत्री त्रिभुवन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सचिन पांडे, सचिन चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष डीके, जिला अध्यक्ष राहुल सविता, शुभम कुशवाह कोषाध्यक्ष, सक्षम जिला सचिव तथा अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh