Advertisement

बच्चो के उत्साह के साथ संपन्न हुआ जमाष्टमी महामहोत्सव

मैनावती मार्ग बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर कानपुर में रविवार का दिन जन्माष्टमी महामहोत्सव का अंतिम दिन था जो पूरी तरह बच्चो के नाम रहा। बच्चो को सांस्कृतिक कार्यो में जोड़ने के उद्देश्य से इस्कॉन में रविवार के दिन छात्र प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था जिसमें सांस्कृतिक नृत्य , श्लोक गायन , चित्रकला प्रदर्शनी , कृष्ण प्रश्नोत्तरी ,निबंध लेखन, सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता आदि कई अन्य प्रतियोगिताएं सम्मिलित की गयी थी। नगर भर से बच्चो को इन कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु मंदिर की तरफ से कई मीडिया माध्यमों से आमंत्रित किया गया था। सभी प्रतियोगिताओ में बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अभिभावक गण भी अत्यंत उत्साहित दिखे। कृष्णम डांस ग्रुप के विपिन अग्रवाल ने अपने डांस सभी उपस्थित जनो का मन मोह लिया। वही आद्या का सोलो डांस बहुत ही आकर्षक रहा। अन्य बच्चो ने भी अलग अलग प्रतियोगिताओ में अपने कौशल का उत्कृष्ट नमूना पेश किया। कला प्रदर्शनी में बच्चो ने भगवान् कृष्ण की अलग अलग लीलाओ को प्रदर्शित किया वही श्लोक गायन में बच्चो ने श्लोक के उच्चारण के साथ उसके भावार्थ की प्रस्तुति देकर सभी को चकित कर दिया। इसी प्रकार निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता में बच्चो ने अपने बुद्धि कौशल व आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। इस्कॉन मंदिर के गवर्निंग चेयरमैन देवकीनंदन दास जी ने सभी बच्चो को सम्बोधित किया व कृष्णभक्तिमय चेतना द्वारा समाज के हित के लिए बच्चो को एक जिम्मेदार नागरिक बनने व भक्त बनने के लिए प्रेरित किया और कहा की कृष्ण का भक्त बनकर ही समाज की सही प्रकार से सेवा संभव है अन्यथा नहीं। मंदिर अध्यक्ष श्री प्रेम हरिनाम दास जी ने विजेताओं और प्रतिभागी सभी बच्चो को पुरस्कृत किया व नियमित रूप से मंदिर के कार्यक्रमों में भाग लेने व भगवान् के दर्शन हेतु आने के लिए कहा। सभी अभिभावकों व बच्चो व अन्य सभी उपस्थित भक्त जनो को प्रसाद वितरित किया गया।
UPTV7 News channel
रिपोर्ट अजीत कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh