Advertisement

भाजपा का तानाशाही रवैय्या बर्दाश्त नही-हसन रूमी

कानपुर-नगर निगम द्वारा मुंशीपुरवा बारात शाला को तोड़कर कर पार्किंग बनाये जाने पर नगर में राजनीति तेज हो गई।
इस प्रकरण को छावनी विधायक हाजी मो0 हसन रूमी ने संज्ञान में लेते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है,हसन रूमी ने भाजपा को अमीरों के हाथ की कठपुतली बताते हुए कहा भाजपा गरीबो की बारात शाला तोड़ कर अमीरों के लिये कार पार्किंग बना रही है जिसे किसी कीमत पर बरदास्त नही किया जायेगा।
उन्होंने कहा आज समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि वार्ड – 36 मुन्शीपुरवा बरातशाला में नगर निगम की कार्यकारिणी ने वहाँ पर बने फ्लैट मालिकों के लिये कार पार्किंग बनाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में पेश किया गया है।
जिसमें क्षेत्रीय पार्षद व महापौर की सांठ गांठ से गरीबों की सुविधा के लिये संचालित बारातशाला को खण्डित करके इस प्रयत्न को जो तानाशाही से ओत प्रोत है कभी पूरा नहीं होने दूंगा।उन्होंने कहा अगर इस प्रस्तान को अविलम्ब वापस न लिया गया तो जल्द ही बारात शाला में क्षेत्रीय जनता के सहयोग से विशाल धरना सम्पन्न होगा।धरने में तीनों सपा विधायक मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh