Advertisement

रावतपुर के डायरिया प्रभावित इलाकों का महापौर ने किया दौरा…

रावतपुर के डायरिया प्रभावित इलाकों का महापौर ने किया दौरा… महापौर प्रमिला पांडे ने मंगलवार को डायरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित रावतपुर गांव के धनुकाने इलाके का नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया.. इस दौरान महापौर ने डायरिया प्रभावित घरों में 25 25 लीटर पानी के कैन निशुल्क बाटे.. महापौर के निर्देश पर यहां पर पानी के टैंकर पहले ही भेजे जा चुके थे… महापौर ने रावतपुर के डायरिया प्रभावित इलाके में हर गली का दौरा करके वहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल पूछा.. गौरतलब है कि इन दिनों रावतपुर स्थित धनुकाना, गजोधरपुर और सर्वोदय नगर वार्ड स्थित लोहारन भट्‌टा में डायरिया के मरीज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है…रावतपुर गांव में डायरिया से पीड़ित सबसे ज्यादा 78मरीज मिले हैं… यहां पर डायरिया से विनय नाम के युवक की मौत भी हो चुकी है … बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है.. निरीक्षण के दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने स्थानीय निवासियों से प्रदूषित पानी पीने से बचने की अपील की …महापौर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से जो पानी के टैंकर्स की व्यवस्था की गई है आप लोग उसी पानी का इस्तेमाल करें… इस दौरान महापौर ने लोगों से साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने और ओआरएस समेत जरूरी दवाईयों को मेडिकल कैंप से भी लेने की सलाह दी जिसे डायरिया के प्रकोप से बचा जा सके.. महापौर ने कहा कि फिलहाल पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh