Advertisement

मां पूर्णागिरि हॉस्पिटल सहित कल्याणपुर के पांच अस्पतालों पर मानक के विपरीत सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी

कानपुर नगर , जिले के कल्याणपुर इलाके में स्थित एसआईएस हॉस्पिटल ,गंगा हॉस्पिटल ,आयुष हॉस्पिटल मां पूर्णागिरि हॉस्पिटल सहित सिटी अस्पताल में मानक विपरीत सञ्चालन होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में एसीएमओ डॉ सुबोध प्रकाश के नेतृत्व में कल्याणपुर में छापेमारी की जिसमें गंगा हॉस्पिटल और बिठूर रोड पर स्थित मां पूर्णागिरि हॉस्पिटल में जाँच के दौरान कोई मरीज और डॉक्टर नही मिला इसके अतिरिक्त मां पूर्णागिरि हॉस्पिटल का निर्माण अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करके निर्माण करने की बात सामने आई अन्य हॉस्पिटलों में भी मानक पूर्ण न होने पर सभी पांचों हॉस्पिटलों को नोटिस भेजा गया है जिसमें उनसे पूछा गया है किन कारणों से नर्सिंग होम संचालन में जो मानक पूरे होने चाहिए वह क्यों नहीं है बिठूर रोड स्थित मां पूर्णागिरि हॉस्पिटल में स्वास्थ विभाग द्वारा जांच करने पर नोटिस भेजी गई है इसके साथ अवैध तरीके से उन्नयन बस्ती की जमीन पर अस्पताल के निर्माण होने की सूचना मिली है पुरे प्रकरण में सीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन ने बताया पूर्णागिरि हॉस्पिटल सहित सभी पांचों अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजी गई है जल्दी अस्पतालों पर उचित कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जानकारी करने पर इलाके के लोगो ने बताया उन्नयन बस्ती की अवैध जमीन पर बने मां पूर्णागिरि अस्पताल हॉस्पिटल का निर्माण डायरेक्टर रामबाबू निषाद ने भू माफिया सुरेश कुमार उर्फ़ पिंटू के साथ मिलकर कराया और सुरेश कुमार को अस्पताल का एम डी भी बनाया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh