Advertisement

नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के लाचार रवैया से ऊब चुके स्थानीय लोगो ने चस्पा किए योगी जी डायरिया से बचाओ के पोस्टर

कानपुर के जूही बारादेवी क्षेत्र में पिछले काफ़ी दिनो से सीवर लाइन जाम है जिसकी वजह से सीवर ओवर फ्लो होकर क्षेत्र में बह रहा है सिर्फ़ इतना ही नहीं सीवर का दूषित बदबूदार पानी पूरे क्षेत्र में भरा पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार कानपुर नगर निगम सहित स्वास्थ्य विभाग में शिकायत कर फैलने वाली जान लेवा बीमारियों को अवगत भी कराया गया,लेकिन कोई सुनवाई नही हुई,,ऐसे में  डायरिया से भयभीत लोगों ने योगीजी डायरिया से बचाओ के पोस्टर चस्पा कर गुहार लगाई है।

आपको बताते चले कि किदवई नगर विधानसभा अंतर्गत आने वाला वार्ड14 क्षेत्र के जूही बाथम का हाता,, छापाखाना,,इन्द्रा मलिन बस्ती में पिछले लगभग 2 महीने से सीवर के दूषित पानी से पटा पड़ा है पूरे हाते में बदबूदार पानी का भराव है। लोग बीमारियों से आशंकित होकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं परंतु उनकी सुनने वाला कोई नही है शहर के कई हिस्सों में डायरिया ने पैर फैला रखा है जिससे अब तक अलग अलग क्षेत्रों में 4 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है ऐसे में भयभीत लोगों ने अब पोस्टर चस्पा कर योगी सरकार से ही सीधे गुहार लगाई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh