Advertisement

राजस्थान एसोसिएशन के तत्वावधान मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प का आयोजन

राजस्थान एसोसिएशन के तत्वावधान मे राजस्थान धर्माद चिकित्सालय विभाग ने आज  समय 11:00 से 4:00 तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प का आयोजन राजस्थान भवन मे किया । चिकित्सा विभाग के संयोजक श्री कामता प्रसाद गर्ग ने बताया आज हमने एक्यूप्रेशर चिकित्सक डा,संजय श्रीवास्तव, दन्त चिकित्सक डाक्टर कुशल ओमर ,ऐलोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर अश्विन जी और होम्योपैथिक चिकित्सक के.के.गुप्ता जी ने अपनी सेवा निःशुल्क प्रदान की । कार्यक्रम चेयरमैन दीपक गुप्ता ने अध्यक्ष श्री दलपत चन्द्र जैन जी का कार्यक्रम संयोजक प्रेमनारायण सोमानी ने मन्त्री करनराज वोरा जी एवं संस्था के संरक्षक श्री गोपाल तुलस्यान जी और महेश शर्मा जी ने सभी डॉक्टर का तिलक ,माला पहनाकर अतिथि सम्मान किया । संस्था के संरक्षक सन्दीप जैन ने बताया आज संस्था का यह कैम्प का उद्देश्य कामकाज मे व्यस्त सभी व्यापारी वर्गो ने क्षेत्र वासियो के लिऐ निःशुल्क करने का था जो अपना स्वास्थ्य पर ध्यान नही देते है वह समय निकालकर चिकित्सा का लाभ ले आज कैम्प मे ऐलोपैथिक विभाग मे 18 मरीज ,होम्योपैथिक 27,दन्त विभाग मे 17 और एक्यूप्रेशर विभाग मे 52 मरीजो ने लाभ लिया कुल मिलाकर 114 मरीज की चिकित्सा एवं दवा निःशुल्क दी । कार्यक्रम संयोजक संजय बेताला जी ने अगली 28 अगस्त के कैम्प की धोषणा कर दी है । Jain Health Care Center के अध्यक्ष श्री सन्तोष जैन जी ने आश्वासन दिया कि जैन समाज की चिकित्सक टीम एवं संस्था सदैव आपके साथ मानव सेवा के कार्य मे है उनका सम्मान ध्यंजनय जैन ने किया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh