Advertisement

गोकुल प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित तथा 151 वर्षों से अनवरत निकलने वाली ‘दधिकांधव शोभायात्रा’ का शुभारम्भ

कमेटी इंतजामिया धर्मशाला ला० गोकुल प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित तथा 151 वर्षों से  अनवरत निकलने वाली ‘दधिकांधव शोभायात्रा’  का शुभारम्भ मनीराम बगिया मैदान स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर लाठी मोहाल, सिरकी मोहाल, काहूकोठी, नयागंज चौराहा, एक्सप्रेस रोड, नागेश्वर मन्दिर किराना बाजार, नयागंज सराफ, जनरलगंज, मनीराम बगिया, चौक, प्रयाग नारायण शिवाला, संगमलाल मन्दिर, द्वारिकाधीश मन्दिर होते हुये पुनः मनीराम बगिया मन्दिर में विश्राम किया ।
इस शोभायात्रा में सूर्य पताका, श्री गणेश जी, महारास की झाँकी, श्री लक्ष्मी विष्णु जी की झाँकी, श्री राम दरबार की झाँकी, श्री बिहारी जी की झाँकी, श्री गरूण जी का रथ, घोड़े में सवार बच्चों का रिसाला तथा रजत जड़ित सिंघासन में भगवान श्री राधा कृष्ण ने भक्तों को दर्शन दिये।
इस शोभायात्रा का जगह-जगह पर आरती एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया।शोभायात्रा में अध्यक्ष श्री विश्वनाथ गुप्त, मैनेजिंग ट्रस्टी सीए अरूण गुप्त, श्री धनीराम गुप्त, श्री सुरेश चन्द्र गुप्त, श्री श्री नारायण गुप्त, अचल कुमार गुप्त, श्री हेमन्त गुप्त, श्री अंकुर गुप्त सीए, श्री अर्पित गुप्त, श्री महेश सिंह, श्री मूलचन्द्र गुप्त, श्री वैभव गुप्त, श्री
रसिक गुप्त के अतिरिक्त भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु चल रहे थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh