Advertisement

चोरी की बिजली से चार्ज होते है ई-रिक्शा, केस्को को लगाते है लाखो का चूना

 

थाना चमनगंज अंतर्गत क्षेत्रीय दबंग आयुष गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता द्वारा चंद्रिका देवी मंदिर के सामने हलीम कॉलेज रोड के बगल में चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज कर हर माह लाखो का केस्को को लगा रहे है चूना

कानपुर शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले 50 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हर दिन चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे हैं। कामर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए अलग बिजली दर निर्धारित है लेकिन ये घरेलू टैरिफ से चार्ज किए जा रहे हैं। इससे केस्को को तगड़ा ‘करंट’ लग रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक इस तरह बिजली चोरी से विभाग को प्रतिदिन करीब लाखो रुपये की चपत लग रही है। सूत्र बताते हैं कि जिले में ई-रिक्शा चलवाने वाले ठेकेदारों ने अवैध तरीके से चार्जिंग स्टैंड तक बना रखे हैं, जो बिजलीकर्मियों की मदद से ही फलफूल रहे हैं। वहीं, केस्को के अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं।

जिसका उदाहरण कवरेज करने के बाद हलीम कॉलेज चौराहे पर मिला है जिसका वीडियो भी मौजूद है। दबंग संचालक आयुष गुप्ता ने बताया कि बैटरी रिक्शा को चार्ज करने की एवज में 80 रुपये से लेकर ₹100 तक हम लोग बैटरी रिक्शा चार्ज करने का लेते हैं। जिसमें एक ही जगह पर 40 से 50 ईरिक्शा मौजूद थे

केस्को कर्मचारियों की सांठ-गांठ से हो रही चार्जिंग ई-रिक्शों की चार्जिंग केस्को कर्मीय व ई-रिक्शा मालिकों की साठ-गांठ के बिना संभव नहीं है।

पूरे शहर में इनका संचालन होता है। अंडरग्राउंड केबल के पैनल बाक्स से तो कहीं ट्रांसफार्मरों से निकले तारों व एलटी लाइन में कटिया मारकर ई-रिक्शा चार्ज किए जाते हैं। जब पत्रकरो द्वारा इसकी खबर बनाई गई तो इसके बाद दबंग ने चुप्पी साध ली।

यही वजह है कि एक भी चार्जिंग स्टेशन न होन के बावजूद हर दिन हजारों रिक्शा सड़क पर दौड़ते रहते हैं।आखिर कब केस्को प्रशासन इन बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करेगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh