रंजना देवी संगीत संस्था एवं धुपद केन्द्र के संयुक्त प्रस्तुति नाददोपासना संगीत सम्मेलन आज यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागार में विधिवत सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति धुपद वंदना, धुपद केन्द्र के विद्यार्थी आशुतोष पाण्डेय, अक्षय शुक्ला, चेतन गुप्ता, विशाल बाजपेयी एवं मृदुल अवस्थी के द्वारा की गई, जो कि राग बागेश्री पर आधारित थी शब्द थे माता बागेश्वरी सरस्वती शारदा इसके पश्चात् रंजना देवी संगीत महाविद्यालय एवं धुपद केन्द्र की छात्रा कुछ इशिका सिंह एवं अल्का द्विवेदी ने युगल धुपद गायन राग भुपाली प्रस्तुत किया दोनों प्रस्तुतियां में पखावच पर श्री प्रवीण कुमार ने संगत की बन्दिश के बोल थे आदि शक्ति महादेवी माता दुर्गे भवानी। इन दोनों कार्यक्रमों को सुनकर यह प्रबल सम्भावना जगी है कि अब धुपद का भविष्य बहुत सुन्दर है तथा देश में धुपद केन्द्र कानपुर एक अहम् भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। इसके पश्चात् आज के मुख्य कलाकार एवं देश के प्रतिष्ठित वायलन वादक पं० संतोष नाहर का विद्वता पूर्ण व सरस मधुर वादन हुआ उनके द्वारा राग बिहाग प्रस्तुत किया इस राग में उन्होंने विस्तार आलाप व गत प्रस्तुत कर कानपुर के श्रोताओं पर अमिट छाप छोड़ी तथा श्रोता वाह-वाह कर उठे और कहाकि कानपुर में ऐसा मधुर शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम बहुत लम्बे अर्से बाद हुआ, जो दीर्घकाल तक स्मृतियों में रहेगा इनके साथ तबले पर मधुर संगति कानपुर के प्रख्यात तबला वादक पं० हरिश झॉ ने की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० श्रीराम जी (प्रान्त प्रचारक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) रहे जिन्होनें अपने उद्बोधन में संगीत विषय पर गूढ़ चर्चा कर उसके महत्व को दर्शाया तथा विशिष्ट अतिथि मा० डा० इन्द्र मोहन रोहतगी जी ने संगीत की व्यापकता व प्रमाणिकता पर अपने उद्बोधन में विस्तार से चर्चा की इस कार्यक्रम में विख्यात कलाकार पं० संतोष नाहर को विशेष सम्मान लाइफ टाइम एचिवमेन्ट सम्मान, मा० श्री राम जी को राष्ट्र सेवा सम्मान, मा० डा० इन्द्र मोहन रोहतगी जी को संगीत उन्नयन सम्मान तथा श्रीमती प्रीति शुक्ला को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया कार्यक्रम का संचालन व संयोजन श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं श्री आयुष द्विवेदी ने बड़ी ही कुशलता से किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के निदेशक पं० विनोद कुमार द्विवेदी (अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्रुपद धमार गायक) एवं श्रीमती रंजना द्विवेदी (सचिव) ने अतिथियों एवं श्रोताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में श्री बब्बू मिश्रा, डा० रेनु निगम, श्रीमती रीता वर्मा, श्रीमती ज्योत्सना विश्नोई, श्रीमती राजेश्वरी डोडियाल, डा० आदर्श त्रिपाठी आदि कानपुर के वरिष्ठ संगीतज्ञ मौजूद रहे!
नादोपासना संगीत सम्मेलन की प्रस्तुतियों ने कानपुर श्रोताओं को भाव विभोर किया


















