Advertisement

लेजेंड्स क्लब द्वारा फैशन ग्लैम सीजन 5 का आयोजन

कानपुर,लेजेंड्स क्लब द्वारा फैशन ग्लैम सीजन 5 का आयोजन किया गया, चेयरमैन मनीष राज निगम ने बताया कि शो एशिया फैशन ग्लैम सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले कानपुर के एक होटल मे कराया गया,विभिन्न शहरों से प्रतिभागी अपना हुनर दिखाने आए ।एडिटर चीफ मोहम्मद अकलीम ने बताया की हमारे सहयोगी के तौर पर ब्लू वर्ल्ड, प्रिया सिंह मेकप कैच मसाले,एवम आनंदा रहें| मैनेजिंग डायरेक्टर सात्विक ऑरोरा ने बताया की हम सबका प्रयास शहर की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाना है ताकि वे देश-विदेश तक में शहर का नाम रोशन कर सकें। डायरेक्टर आशीष राज ने बताया शो से सलेक्टेड बच्चो को आगे चल के बड़े पदों पे भी काम करने का मौका मिलेगा । को ऑर्गेनाइजर साहिल सिंह अमर सिंह ने बताया कि शो एक बहोत ही बड़े स्तर पर करवाया गया इससे बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली और प्रत्येक प्रतियोगी को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। शो में मिस्टर इंडिया अनुज मौर्य ,मिस कानपुर रही माही गोस्वामी मिस एशिया हृतिशा त्रिवेदी,इत्यादि उपस्थिति रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh