Advertisement

जनता की समस्याओं पर मिला मण्डल आयुक्त से प्रतिनिधि मण्डल

कानपुर नागरिक मंच के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री द्वारा घोषित राज्य राजधानी क्षेत्र (स्टेट कैपिटल रीजनल ) के विकास के सम्बंध में कानपुर मण्डलायुक्त डा० राजशेखर जी से उनके मण्डलायुक्त कार्यालय में मिला जिसमें मैट्रो ( टयून सिटी) बनाने की पहल पर खुशी जताई। मण्डलायुक्त को श्यामलाल गुप्त पार्षद द्वारा रचित झण्डागीत के शिलापट लगाने एवं सेन्ट्रल स्टेशन के सिटी एवं कैण्ट साइड पर पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी का झण्डागीत व जीवनी के सम्बंध में तथा पार्षद जी द्वारा रचित झण्डागीत को पाठ्यक्रम में जोड़ने जैसी बातो को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।कानपुर लखनऊ के बीच का यातायात आवागमन के सम्बंध में मण्डलायुक्त से कहा गया कि देखा जाए तो सर्वाधिक यातायात बोझ शुक्लागंज, मगरवारा, उन्नाव से है जहां से तीन-चार लाख उद्यमी व आम जनमानस उद्योग एवं रोजगार, रोजमर्रा के कार्यों के लिए प्रतिदिन आते जाते है उनके लिए पुराने गंगापुल की आयुसीमा पूरी होने पर बन्द कर दिया गया है !प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री छोटेभाई नरोन्हा, सुरेश गुप्ता, मिनहाज जाफरी, मदन भाटिया, के0एम0 भाई आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh