Advertisement

पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

कानपुर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को धर दबोचा है दरसअल इस वेबसाईट को चाइना से ऑपरेट किया जा रहा है। जहां यह शातिर कमोडिटी एक्सचेंज और क्रिप्टो करेंसी के जरिए फ्रॉड कर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे अच्छी खासी मोटी रकम वसूल कर रहे थे, वही फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से यह लोग इन्वेस्ट करने के लिए क्रिप्टो करेंसी या कमोडिटी एक्सचेंज का पैंतरा बता कर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए उन्हें लालच देकर अपनी वेबसाइट से लिंक भेजा करते थे थोड़ी देर बाद जब लोग रकम इनवेस्ट कर देते थे तभी यह लोग वेबसाइट को क्रेश कर देते थे, कुछ ऐसा ही कानपुर के इस शख्स के साथ हुआ जो इन लोगों के झांसे में आया पहले तो उसे कुछ इस कंपनी से लाभ भी हुआ जिसके बाद लालच को देखते हुए युवक ने वेबसाइट पर 11 लाख रुपए इन्वेस्ट कर दिए थोड़ी ही देर बाद उस वेबसाइट को क्रेश कर दिया गया, जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच का सहारा लिया जिसकी मदद से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए अभियुक्त हरियाणा निवासी यश यादव ,सिद्धार्थ नगर निवासी श्रवण यादव,तीसरा कानपुर देहात निवासी अनुपम द्विवेदी इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही क्राइम ब्रांच की इस बड़ी सफलता के लिए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने 50 हज़ार का इनाम दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh