Advertisement

महाराजपुर पुलिस की गिरफ्त में आए पशु तस्कर

कानपुर- लम्पी स्किन डिसीज संक्रमण को नज़रअंदाज़ कर उन्नाव स्लाटर तक अवैध ढंग से पहुंचाए जा रहे जानवरों को पकड़ने के लिए एस,पी,सी,ए ने कमर कस ली है।इसी क्रम में एस,पी,सी,ए के सदस्यों ने महाराजपुर पुलिस के सहयोग से गाड़ियों की चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिहार से मवेशी (भैंस) लाद कर आ रहे वाहन को रोका गया जिसमें 18 मवेशी मिले जिसको महाराजपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, समाचार लिखे जाने तक मवेशी महाराजपुर पुलिस के कब्जे में रहे,तो वही स्लाटर के दलाल मवेशी अपने लोगो के सुपुर्द कराने की जुगत लड़ाते रहे।एस,पी,सी,ए चेयरमैन शिव कुमार पासवान ने पत्र को बताया गौवंशीयव महेषवंशीय (भैंस) पशुओं में लम्पी संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं,जिस कारण प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनपद से दूसरे जनपद में पशुओं को पहुंचाने पर रोक लगा रखी है।परंतु उन्नाव के प्राइवेट स्लाटर जनपद के अलावा बिहार,मध्य प्रदेश,झारखंड से अवैध तरीके से पशु तस्करी करा रहे हैं।शिव कुमार पासवान ने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा,पशु तस्करों ने प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों पर गहरी पैठ बना रखी है,जो योगी सरकार के संक्रमण रोकने के प्रयास पर पानी फेर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh