कानपुर,आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने डफरिन अस्पताल में एन0आई0सी0यू क्रियाशील करने को लेकर मौन प्रदर्शन किया!सन 2018 में विधानसभा में एनआईसीयू बनवाने की मांग याचिका समिति के माध्यम से की, 2019 में एन0आई0सी0यू0 पास हो गया,2020 में शिलान्यास किया जो कि दिसम्बर 2021 में पूर्ण हो गया,चुनाव के पूर्व मैनें इसके भवन का लोकार्पण कर दिया था।अनेक बार मुआयना किया, मंडलायुक्त से मिले, शासन के अधिकारियों से मिले, परंतु यह क्रियाशील नहीं हो सका।प्रतिदिन डफरिन अस्पताल में 20 से 25 शिशुओं की डिलीवरी होती है, इसमें से 2 से 5 शिशुओं को एन.आ.ईसी.यू. की जरूरत पड़ती है, जिनको प्राईवेट अस्पताल में रेफर किये जाते है। ऐसे बच्चों को तत्काल राहत मिल सके, इस हेतु ही एन.आई.सी.यू. का निर्माण कराया गया है, परंतु कही न कही शासन, प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्रियाशील नहीं हो पाया।इस मांग को लेकर आज मौन प्रदर्शन किया गया, मौके पर कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक रंजन डफरिन अस्पताल की सी.एम.एस सीमा श्रीवास्तव,ए.सी.एम. एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। एनआईसीयू को त्वरित प्रयास करके चालू कराने का निर्देश दिया। एवं डफरिन अस्पताल में फुलटाइम रेडियोलॉजिस्ट और जनरेटर बैकअप की मांग की गई।
खुशी की बात यह है, जैसे ही धरने का नोटिस दिया गया वैसे ही उक्त एन.आई.सी.यू. की साफ सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया, और मौके पर 4 मशीन चालू करके नवजात शिशुओं का ईलाज भी धरने के दौरान ही प्रारंभ कर दिया गया है।यही अपेक्षा है इस तरह का प्रयास करके पूरा एन.आई.सी.यू. ठीक ढंग से चालू हो जाये ताकि अनेक नवजात शिशुओं की जान को बचाया जा सके।साथ में नीरज सिंह, कुतुबुद्दीन मंसूरी, हरीओम पांडे, मो. सारिया, अंबर त्रिवेदी, कृपाशंकर त्रिवेदी, सुभाष द्विवेदी, दीपा यादव, दीपिकापार्षद अभिषेक गुप्ता, अमित मेहरोत्रा, उमर शरीफ,
एवं युवा साथी सुरभित जायसवाल, सचिन यादव, प्रदीप, मोनू, प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डन शकील, तकमील, रिजवान मो. शकील, निशांत, विक्की आदि मौजूद रहे..
एन0आई0सी0यू0को क्रियाशील करने की मांग को लेकर मौन प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन


















