कानपुर कमिश्नरेट साउथ जोन पुलिस फिर आई सवालों के घेरे में
पिटाई के लगभग 24 घंटे बाद हुई कर्मचारी की मौत
डेड बॉडी भी निकली टेंट हाउस के आफिस से
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
नौबस्ता के केसर विहार में टेंट हाउस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर देर शाम कर्मचारी की मौत से एक दिन पहले मालिक द्वारा पीटने का वीडियो भी सामने आया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। नौबस्ता के केसर विहार गली नंबर 1 में धर्मेंद्र भदौरिया का टेंट हाउस है। जहां पिछले 20 सालों से रामू 40 टेंट हाउस में रहकर ही काम करता था। शुक्रवार सुबह मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके कर्मचारी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय बसंत विहार चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कर्मचारी की मौत के बाद पड़ोसियों ने बताया कि टेंट हाउस मालिक कर्मचारी को आए दिन लाठी डंडों से पीटता था। मौत से एक दिन पहले भी उसकी डंडों और थप्पड़ों से पिटाई की थी। वहीं पिटाई का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल अब तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की है। बहन सावित्री ने आरोप लगाते हुए टेन्ट संचालक धर्मेंद्र भदोरिया के द्वारा विगत कई वर्षों से जबरन कार्य कराने एवं ना करने पर आए दिन मरने की बात कही तथा लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया मृतक की बहन सावित्री ने बताया कि धर्मेंद्र भदोरिया उत्तर प्रदेश के मुखिया को अपना रिश्तेदार बताता है। नम आंखों से सावित्री ने कहा कि अब वह किसको राखी बाँधेगी। इकलौते भाई रामू को खो देने के बाद गमगीन परिवार ने आला अधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही


















