Advertisement

सेन्ट्रल बैंक की हड़ताल से 2 दिनों में 700 करोड़ का कार्य प्रभावित ।

कानपुर सेन्ट्रल बैंक में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने आज पुनः बैंक के पाण्डुनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन जारी रखा। हड़ताल से दो दिनों में 700 करोड़ का कार्य प्रभावित हुआ। सेन्ट्रल बैंक में प्रबन्धन के प्रयास से 8 शाखायें खोली गयीं,जिसमें अधिकारियों ने कुछ बैकिंग कार्य करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण ग्राहक सेवायें बुरी तरह प्रभावित रहीं। आज प्रबन्धन के प्रयास के बावजूद लगभग 300 करोड़ के लेन देन प्रभावित हुए जिसमें 30 करोड़ की नकद जमा 20 करोड़ का नकद भुगतान, 45 करोड़ की क्लियरिंग सहित 110 करोड़ की आर.टी.जी.एस. एवं 95 करोड़ के ट्रांसफर व अन्य कार्य नही हो सके।
सेन्ट्रल बैंक स्टाफ एसो0 के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र एवं मंत्री आर.के. मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि द्विपक्षीय समझौते के अनुसार लिपिक कर्मचारियों के गलत स्थानान्तरण अतिशीघ्र वापस करें। यदि प्रबन्धन समझौते का पालन नहीं करता है, तो तेज आन्दोलनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
धरने व प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिनेश चन्द, आर.के. मिश्र, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, रामेन्द्र सहाय नितिन शर्मा, एस०के० शुक्ला, क्षितिज सक्सेना, संतोष मिश्र, शेखर द्विवेदी, एस.एम. राशिद रजनी सिंह, योगमाया गौतम, कमला देवी आदि दर्जनों बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh