Advertisement

प्रदेश की प्रतिष्ठित छावनी रामलीला में अयोध्या की पवित्र मिट्टी की पूजन व लेपन के साथ होगा रामलीला का मंचन

 

प्रदेश की सबसे बड़ी रामलीला में से एक श्री छावनी रामलीला कमेटी इस बार रामलीला मंचन में प्रभु श्री राम जी के पावन जीवन को उल्लेखित करने के साथ साथ संपूर्ण समाज के लिए एक से एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

श्री छावनी रामलीला के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने जानकारी दी की इस बार अयोध्या की पावन नगरी से श्री राम जन्मभूमि परिसर की पवित्र मिट्टी के पावन आशीर्वाद से रामलीला की शुरुआत होगी।सिद्धार्थ ने जानकारी दी की पवित्र अयोध्या की पावन मिट्टी आज प्राप्त हुई। यह बेहद पावन , पवित्र और पुनीत परंपरा है जिसका कई सालों से रामलीला कमेटियों द्वारा पालन नहीं हो रहा था ।
अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि श्री छावनी रामलीला कमेटी प्राचीन सनातन परंपरा एवं रीति-रिवाजों से पुनः वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ियों के सामने वैभव के साथ परिचित कराने के लिए कटिबद्ध है । आज अयोध्या की पावन मिट्टी को रामलीला मंच पर पूजन के उपरांत मंच पर लेपित किया गया और विधिवत ढंग से प्रभु श्री राम के प्रकट होने के लिए मंच को अन्तिम स्वरुप दिया गया । पूजन वैद्य शिव भक्त मनीष महाकाल जी ने पूर्ण कराया ।

सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि श्री छावनी रामलीला कमेटी परिसर उत्तर भारत के सबसे बड़े रामलीला परिसर में से एक है । उत्तर प्रदेश में इससे बड़ा कोई रामलीला मैदान नहीं है और यहां से ज्यादा आम जनमानस दशहरे का आनंद उठाने नहीं आता ।
64 सालों से यहां पर संपूर्ण रामायण समस्त खंडों अध्याय और प्रसंगों के साथ मंचित करी जा रही है यहां की लीला अपनी पवित्रता और संपूर्णता के लिए विख्यात है यहां पर समस्त प्रसंगों का बेहद सुंदर ढंग से मंचन होता है जैसे कि परशुराम लीला , शबरी लीला , केवट लीला , लंका दहन इत्यादि और आम जनमानस पूरी बेसब्री से वर्ष भर इस का आनंद लेने के लिए प्रतीक्षा करता है ।
पिछले ढाई वर्षो से कोरोना महामारी ने पूरे विश्व से त्यौहार , उत्सव और आनंद पर रोक लगा दी थी । जीवन नीरसता से भर गया था । परंतु अब ईश्वर की कृपा से विश्व इस महामारी से मुक्त हो रहा है और श्री छावनी रामलीला कमेटी कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के प्रभु श्री राम भक्तों की सेवा के लिए रामलीला मंचन के साथ पुनः 24 सितंबर 2022 से उपस्थित हो रही है ।

छावनी रामलीला की महत्वपूर्ण विशेषताएं :

धार्मिक सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण
इस रामलीला की सबसे सुंदर पहलू यह है कि यह हिंदू मुस्लिम एकता और सद्भाव का उत्कृष्ट प्रतीक है । यहां के मंच कारीगर , पुतला कारीगर साज सज्जा कारीगर एवं अन्य कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय से हैं और 40- 42 सालों से प्रभु श्री राम की सेवा में पूर्ण मनोयोग के साथ लिप्त हैं । 55 साल पहले एक बार यहां का रावण दहन से कुछ घंटों पहले जमीन पर गिर कर पूरी तरह खंडित हो गया था और लेकिन क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों ने फौरन पुतले को वापस जोड़ा और तब जाकर रावण दहन की परंपरा का पालन हुआ । रामलीला मंचन के लिए एकत्रित होने वाले चंदे में क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों का भी मजबूत आर्थिक योगदान होता है । यहां पर कभी भी किसी भी प्रकार की धार्मिक कटुता या झगड़े का लेश मात्र भी प्रदर्शन नहीं हुआ। इस वर्ष रामलीला कमेटी में कई मुसलमान प्रमुख पदों पर मनोनीत किए गए हैं जो सियावर रामचंद्र जी की सेवा में पूर्णतया पवित्र मन से समर्पित हैं

महिला प्रकोष्ठ का गठन
इस वर्ष छावनी रामलीला कमेटी ने महिलाओं की सहभागिता के लक्ष्य के साथ ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे भारत मे प्रथम बार महिला प्रकोष्ठ का गठन किया । यह एक पूर्ण पदों से सुसज्जित वृहद प्रकोष्ठ है । और जिस तरह से महिलाओं रामलीला के कार्य को गंभीरता एवं समर्पण से कर रही है उन्होंने कमेटी के इस ऐतिहासिक निर्णय को सफलता के साथ स्थापित कर दिया ।

सफाई कर्मचारियों का सम्मान
इस बार श्री छावनी रामलीला कमेटी शबरी लीला वाले दिन क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करेगी और साथ ही साथ प्रभु श्री राम की आरती उनके हाथों द्वारा कराई जाएगी । एक परंपरा की नींव समाज को एक अलग परिवर्तन एवं उत्साह वर्धन के लिए प्रेरित करने के लिए डाली जाएगी ।

आत्मनिर्भर नारी अभियान
श्री राम सजीवन मानव सेवा परोपकार का आदर्श है और उसी से प्रेरित होते हुए श्री छावनी रामलीला की महिला प्रकोष्ठ ने पहली बार मैदान में हर साल आयोजित होने वाले दशहरे मेले में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए स्टॉल लगवाने का लक्ष्य स्थापित किया है जिनको कमेटी अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करेगी जिससे कि वह बिक्री करके एक पूंजी बनाकर आत्मनिर्भर बने।

पूरे परिवार के लिए सुरक्षित आनंद मय मेला माहौल के लिए संकल्पित                                                        श्री छावनी रामलीला कमेटी रामलीला मंचन एवं मेले को पूरे परिवार के आनंद के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी है । यहां पर पूरे परिवार को बेहद सुरक्षित , सुंदर और आनंद से परिपूर्ण माहौल मिलेगा । यहां पर सब को आत्मीयता से एक परिवारिक माहौल का दर्शन होगा जिससे कि सब ज्यादा से ज्यादा इस महा उत्सव का आनंद ले सकें । महिलाओं , बेटियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए सात कमेटियां बनाई गई है जो पूरे रामलीला मैदान में सक्रियता और सजगता से आने वाले दर्शकों और भक्तों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी ।
इन कमेटियों के प्रमुख स्वयं कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे ।

कमेटी पूरे कानपुर नगर वासियों को रामलीला दर्शन एवं मेले का आनंद उठाने के लिए मनसा वाचा कर्मा भाव से मेहनत कर रही है ।

इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार , अजय कुमार गुप्ता राजू , अजय प्रकाश तिवारी , रामशंकर वर्मा , नरेश कठेरिया, पूनम सिंह चौहान , मुकुल साहू , मोहम्मद कसीम , हर्ष यादव , शिवम सविता , दीक्षा गौतम , आशुतोष भटनागर , सुमित गौड़ , आशीष विश्वकर्मा , सुरेन्द्र सविता , ज्योती प्रजापति , अर्शुद्दीन , नफ़ीस , इमरान शेख़ , मनोज यादव उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh