Advertisement

दो दिन पहले कानपुर के आउटर बिल्हौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव प्रताप उर्फ गुड्डू ने अपने चाचा सुनील सिंह के सर पर गोली मार दी थी इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था तो वहीं इस घटना में बुरी तरह से घायल सुनील सिंह अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया और 2 दिन के अंदर ही पुलिस ने आरोपी युवक प्रताप उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है पुलिसिया पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसके चाचा का चरित्र अच्छा नहीं था कन्नौज के तिर्वा में बच्चे को अगवा कर हत्या के मामले में चाचा को जेल भी हुई थी 15 अगस्त को चाचा की जेल से रिहाई हुई थी चाल चलन ठीक न होने की वजह से के बार प्रताप ने उसे अपने घर मे आने से रोका था। जब चाचा नहीं माना तो उसने उसके सर पर गोली मार दी, जिसका उसे कोई भी पछतावा नहीं है पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा एक और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh