Advertisement

सचेंडी पुलिस के सहयोग से जिले में फल फूल रहा गौ तस्करी का कारोबार : संजीव सायलस

कानपुर। श्री राम गौ सेवा समिति एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार सभा के संयुक्त तत्वाधान में गौ तस्करों के खिलाफ जिलाअधिकारी को दिया ज्ञापन। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष संजीव साइलस ने कहा कि कानपुर जिले में गौ तस्कर बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर सचेंडी थाने से लेकर जिला उन्नाव तक रिंकू नामक दलाल जोकि थाना सचेंडी में तैनात पुलिसकर्मी जय वीर व अन्य पुलिसकर्मियों पर गहरी पैठ रख कर रास्ते में गौ तस्कर कर अपना काम धड़ल्ले से कर रहे हैं। आउटर थाना सचेंडी के रास्ते दूसरे प्रदेश में गौ तस्कर अपना कारोबार चला रहे हैं।
अगर पुलिस से इसकी शिकायत की जाती है तो थाना प्रभारी गौ तस्करों के साथ मिलकर पीड़ित पर ही फर्जी मुकदमा लिखवा देने का दबाव बनाते हैं। गौ तस्करों को कहीं न कहीं थाना का सहयोग प्राप्त हो रहा है । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार गौ की तस्करी जारी है, लेकिन कानपुर आउटर सचेंडी थाना प्रभारी प्रदुमन कुमार सिंह गौ तस्करों पर कार्रवाई करने में सक्षम नहीं हैं। तस्करों के मिलीभगत से आवाज उठाने वाले को फर्जी मुकदमा दायर कर फंसाया जाता है । जिससे कोई आवाज नहीं उठाता है। लेकिन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार सभा एवं श्री राम गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता चुप नही बैठेगे। ऐसे अफसरों के खिलाफ सामाजिक संस्थाएं आवाज उठाते रहेंगे। संजीव साइलस ने कहा कि अगर गलत काम करने वाले को प्रशासन द्वारा इस तरह का संरक्षण मिलेगा तो तस्करी और भी बड़ा रुप ले लेगा और फिर गलत के खिलाफ जनता कैसे आवाज उठाएगी। उन्होंने बताया कि गौ तस्करी मामले में श्री राम गौ सेवा समिति अल्पसंख्यक व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसके पश्चात जिला अधिकारी द्वारा थाना कोतवाली पुलिस के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अगर मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार सभा अपनी अगली रणनीति तैयार करेगी। मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष संजीव सायलस, लखन कुमार, संजय सिंह, मोहम्मद उस्मान, राजेश सिंह, पिंकी साहू, इरशाद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh