Advertisement

मख़दूम शाह आला का 764वां सालाना उर्स, उमड़ा अकीदतमंदो का हुजूम, मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ

जाजमऊ। हजरत मख़दूम शाह आला रह. का 764 वां सालाना उर्स मुबारक रविवार को जाजमऊ स्थित मख़दूम शाह दरगाह पर बड़े ही अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें करीब के सभी इलाके से बड़ी तादाद में अकीदतमंद और जायरीन शामिल हुए, लोगों ने मख़दूम शाह रह. के मज़ार शरीफ़ पर हाजरी देते हुए अपनी अपनी मन्नतें और दुआएं मांगी, साथ ही आदमी और औरतों ने सूफी मख़दूम शाह के मज़ार पर चादर और गुल पोशी करते हुए अपनी अकीदत का नजराना पेश किया, जबकी शनिवार की रात मजार के सहन में कव्वालों ने उनके नजराना अकीदत में कव्वाली का समां बांधा, जिसपर हाजरीन झूमते रहे,
उर्स के बेहतर इंतेज़ाम के लिए पुलिस बल और प्रशासन का खासा बंदोबस्त रहा, लोगों के हूजूम को सकुशल संचालित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती खासा देखने को मिली, उर्स के कूल शरीफ़ में मौलाना हाशिम अशरफी ने दुआ ख्वानी करते हुए लोगों की ख़ैर व आफियत और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ मांगी, इस मौक़े पर दरगाह के सज्जादा नशीन अदनान राफे ने खिताब करते हुए मख़दूम शाह आला की ज़िन्दगी के बारे में लोगों को बताया,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh