Advertisement

नागपुर की तर्ज पर बने जीटी रोड एलीवेटेड: नितिन गडकरी

नागपुर की तर्ज पर बने जीटी रोड एलीवेटेड: नितिन गडकरी

सांसद पचौरी के प्रस्ताव पर शहर में वर्ष-2023 में रखी जा सकती है रिंग रोड व ऐलीवेटेड जी टी रोड की आधारशिला…

चकेरी एयर पोर्ट पर नितिन गडकरी से हुई सांसद पचौरी से शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई वार्ता

केन्द्र मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, वर्षान्त तक भेंजे दोनों योजनाओं की डी0पी0आर-

कानपुर नगर 25 सितंबर। कानपुर नगर की 50 लाख की आबादी को विकास की राह प्रदान करने में बहुप्रतीक्षित 2 प्रमुख कार्ययोजना को मूर्त रूप देने का रास्ता अब लगभग साफ़ होता नजर आ रहा है यह जानकारी नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने दी। उन्होंने कहा की रविवार को कानपुर देहात लोकसभा अंतर्गत कंचौसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चकेरी एयरपोर्ट पर सांसद पचौरी से शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई वार्ता के आधार पर कही। सांसद ने बताया की कानपुर के जनमानस को सुगम यातायात सुविधायंे प्रदान करने व जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिये नगर विकास की राह से जुड़े बहु प्रतीक्षित दो प्रमुख कार्य, जिनमें 10 हजार करोड़ की लागत से तैयार 93 किमी लम्बी आउटर रिंग रोड व गोल चौराहे से रामादेवी तक बनने वाले एलीवेटेड जी0टी0 रोड़ के वित्तीय वर्ष 2021-22 की विलम्बित वार्षिक कार्य योजना के वर्षान्त तक प्रारम्भ करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई…।
सांसद द्वारा इन दोनों प्रमुख योजनाओ में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही हीला-हवाली के चलते हुये विलम्ब के संबंध में माह-सितम्बर 2022 में भेजे गए पत्राचार को संज्ञान में लेते हुये परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री गडकरी ने सांसद के प्रस्ताव को जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरांत विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस बावत संबंधित अधिकारियांे का कहना था कि अनवरगंज-मंधना की प्रस्तावित एलीवेटेड रेलवे लाइन अभी विचाराधीन है जिस पर मंत्री ने कहा की रेलवे अपना काम करेंगा, आप अपना काम कीजिये । उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जी0 टी0 रोड का चौड़ीकरण इस समस्या का समाधान नही। समाधान केवल नागपुर की तर्ज पर कानपुर में भी (गोल चौराहे से लेकर रामदेवी तक ) ऐलीवेटेड जी.टी.रोड को हर हाल में 2022 के वर्षांत तक उक्त कार्य योजनाओं की डी0पी0आर0 बनवाकर मंत्रालय को शीघ्र भेजें। ताकि वित्तीय वर्ष 2023 के शुरुआत तक योजनाओं का शुभारंम्भ हो सके। इसके लिये उन्होंने ने रीजनल ऑफिसर लखनऊ ए. के. जैन को भी निर्देशित भी किया है।

सांसद पचौरी ने यह भी बताया कि 93 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में भूमि का बयनामा कराने को प्रयासरत हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, ताकि समय से भूमि अधिग्रहण किया जा सके। अधिसूचना संबंधी प्रक्रिया तो चलती रहेगी, लेकिन प्रशासन सुलह समझौते के आधार भूमि का बैनामा कराने लगेगा ताकि समय से भूमि ले ली जाए और निर्धारित अवधि में इसके निर्माण का काम शुरू हो जाए। उधर सांसद सत्यदेव पचौरी ने रिंग रोड के शिलान्यास के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय मांगा है। उनकी कोशिश है कि वर्ष 2023 की शुरूआत में इन परियोजनाओं की आधारशिला रख दी जाए, जिससे 2024 तक यह कार्य पूर्ण हो सके।

लगभग 10 हजार करोड़ से शीघ्र शुरू होने वाली 93 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण मंधना से शुरू होना है। यह रोड सचेंडी, रमईपुर , साढ़ के समीप होते हुए रूमा, आटा के रास्ते मंधना में आकर शुभारंभ स्थल से जुड़नी है। इसका सबसे कम चार किलोमीटर का हिस्सा कानपुर देहात में पड़ेगा, जबकि सबसे ज्यादा लंबाई कानपुर नगर में 62 किलोमीटर है। उन्नाव में इसकी लंबाई 27 किलोमीटर है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh