संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला था नाबालिग लड़की का शव ।परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस नहीं दर्ज कर रही है एफआईआर
आपको बता दें की रावतपुर निवासी युवती रामा डेंटल हॉस्पिटल में पढ़ाई कर रही डॉ नेहा घोष के यहां घर का काम करने जाती थी।विगत 17 सितंबर को भी रोज की भांति कल्पना अपने घर से काम करने के लिए निकली।रात 9 बजे लड़की ने अपने घर पर फोन करके बताया कि आज मैडम के यहां पार्टी है और उसको आने में देर हो जाएगी मैडम ने घर पे रोका है।मृतका की मां ने बताया की 18 सितंबर की सुबह 3:30 पर रावतपुर थाने की पुलिस ने घर आकर सूचना दी की तुम्हारी बेटी ने नेहा घोष के घर आत्महत्या कर ली है। इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है की उसकी बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पे लटका दिया गया है क्यूकी जब परिजन घटनास्थल पे पहुंचे तो उन्होंने देखा की कल्पना खिड़की में फंदा डालकर लटकी हुई है और उसके चेहरे व शरीर पे चोट के निशान हैं,उसकी हालत देख के ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो।क्षेत्रीय लोगों ने बताया की नेहा घोष के यहां अक्सर देर रात तक पार्टी होती थी और पार्टी में उनके कई पुरुष मित्र आते थे आज भी लगभग 5-6 लड़के आए थे जिससे मृतका के परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
मृतका की मां ने थाना रावतपुर में अपनी बेटी की दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रार्थना पत्र दिया पर घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी रावतपुर थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और उल्टा मृतका की मां पे समझौते का दबाव बनाने लगे और कहा की 5 लाख रुपए लेके मामला रफा-दफा करो,क्यों कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ रही हो।
मृतका के परिजन तब से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
कल महानगर विकास समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मृतका की मां व परिजन आए और उन्होंने मृतका के नाम से एक वृक्ष लगाते हुए वहां आए लोगों से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की।
महानगर समिति के अध्यक्ष श्री भूपेश अवस्थी ने मृतका के परिजनों को पूर्ण विश्वास दिलाया कि हम आपकी बेटी को न्याय दिलाते हुए उसकी मौत के जो भी जिम्मेदार होंगे उन्हें सजा दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।


















