Advertisement

ज़मीन पर पड़ी गंदी नजर, पीड़ित खा रहा दर दर की ठोकरे

कानपुर। जाजमऊ इलाक़े में एक ज़मीन के 6 दावेदार हैं। कोई पट्टे की बता रहा है तो कोई नगर निगम की बता रहा। दावेदार फिरोज अहमद ने बताया कि कुछ दबंग और भू माफ़िया मिलकर मेरी ज़मीन को हथियाना चाह रहे हैं। जिसको लेकर फ़िरोज़ ने थाना जाजमऊ में शिकायत किया। फ़िरोज़ ने बताया कि 2003 में उसने ज़मीन ख़रीदी थी। जिसके बाद मुजीब अपनी पत्नी के माध्यम से पट्टे की ज़मीन बताकर क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया। उसके बाद पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन हुआ। माननीय न्यायालय ने 2018 को मेरे हक़ में फ़ैसला सुनाया था। जिसके बाद मुजीब ने सफीउल्लाह (मैना) के साथ मिलकर सिरकी मोहाल के रहने वाले राजीव कन्नौडिया के नाम पर फ़र्ज़ी तरीक़े से रजिस्ट्री करवा दिया। जिसमे कोई प्लाट नम्बर अंकित नही है, फ़िरोज़ अहमद ने बताया कि मामला दोबारा न्यायालय में विचाराधीन है। मालिक न होते हुए भी सफीउल्लाह ने रिज़वान नाम के व्यक्ति को बेच दी।9 अगस्त की शाम को ज़मीन देखने पहुँचे तो उधर स्थान पर पहले से मुजीब अहमद, सफीउल्ला उर्फ मैना, जाबेद उर्फ टीटू, रिजवान और जफर ने उनको भद्दी-भद्दी गाली दी। साथ ही बोला अगर दोबारा यहां आओगे तो तुम्हें मारकर मैनहोल में डाल देंगे और कोई पता भी नहीं कर पाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh