Advertisement

बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल की सर्जिकल सेवाएं अब कानपुर में, एचपीबी सर्जरी और लीवर ट्रांस्प्लांट प्रोग्राम लॉन्च

29 सितंबर 2022, कानपुर: बदलते दौर और लोगों के स्वभाव में बदलाव ने कई बीमारियों को आम सा बना दिया है. इन्हीं में से एक है लीवर से जुड़ी बीमारियां. इसकी वजह तो कई हो सकती हैं लेकिन सही और समय पर इलाज ही ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित होता है. कुछ ऐसी ही जरूरत पर गौर करते हुए दिल्ली के जाने-माने बीएलके मैक्स हॉस्पिटल ने आज अपने खास एचपीबी सर्जरी और लीवर ट्रांस्प्लांट प्रोग्राम को कानपुर में लॉन्च किया. ये लॉन्चिंग शहर के मेडीहेल्प हॉस्पिटल की पार्टनरशिप के तहत की गई. ये लॉन्चिंग बेहतर हेल्थ केयर की सर्विस को आसान बनाने की तरफ एक और कदम है, जो मरीजों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. यह सुविधा हेपाटो बिलियरी रोगों और लीवर ट्रांस्प्लांट से जुड़ी एक्सपर्ट्स की सलाह और सर्जिकल विशेषज्ञता प्रदान करेगी.

दिल्ली स्थित बीएलके मैक्स हॉस्पिटल में एचपीबी सर्जरी और लीवर ट्रांस्प्लांट डिपार्टमेंट के एचओडी और सीनियर डायरेक्टर, डॉक्टर अभिदीप चौधरी, कानपुर स्थित मेडीहेल्प हॉस्पिटल में डायरेक्टर, डॉक्टर विकास सेंगर और मेडीहेल्प हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉक्टर संगीता सेंगर की मौजूदगी में ये प्रोग्राम लॉन्च किया गया.

लॉन्चिंग के दौरान डॉक्टर अभिदीप चौधरी के कहा कि लीवर की बीमारी, पैनक्रीयाज़, गैस्ट्रोइटेस्टिनल, फैटी लीवर और हैपीटाइटिस जैसी बीमारियां चिंताजनक दर से बढ़ रही हैं. इनमें से ज्यादातर बीमारियां रोकी जाने वाली या इलाज से ठीक होने वाली हैं, अगर शुरुआती स्टेज पर इनको पता लगा लिया जाए. लीवर से जुड़ी बीमारियां खामोशी से और बिना किसी लक्षण या पहचान के पैदा हो जाती हैं. लीवर की परेशानियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं और जब तक मरीज को लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं, तब तक 70 प्रतिशत से ज्यादा लीवर खराब हो चुका होता है. डॉक्टर ने आगे कहा कि लीवर की खराबी से कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, जिसमें कुपोषण, असाइटीस, खून के थक्के जमना, गैस्ट्रोइटेस्टिनल ट्रैक से ब्लीडिंग, पीलिया शामिल हैं. इसलिए शुरुआती दौर में लीवर की बीमारी की पहचान और सही तरीकों के इस्तेमाल से इलाज करना महत्वपूर्ण है, अगर लीवर न ठीक होने वाली स्टेज तक नहीं पहुंचा है. हॉस्पिटल द्वारा इस प्रोग्राम की लॉन्चिंग से कानपुर और उसके आसपास के इलाकों के मरीजों को बेहतर सलाह और सर्जिकल ट्रीटमेंट मिल सकेगा. ये सुविधा हर उम्र के मरीजों को मिल सकेगी.

कानपुर स्थित मेडीहेल्प हॉस्पिटल में डायरेक्टर, डॉक्टर विकास सेंगर ने इस लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम देश के सर्वश्रेष्ठ लीवर और डाइजेस्टिव सेंटरों में से एक के साथ सहयोग करके वास्तव में खुश हैं और लीवर से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम ओपीडी द्वारा बीमारी से जुड़ी सलाह देंगे और लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करेंगे और साथ ही बेहतर टेक्नोलॉजी तक पहुंच प्रदान करेंगे. ये ओपीडी शहर के मरीजों को उनके घर के दरवाजे पर विश्व स्तरीय इलाज का समाधान प्रदान करती है और कानपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने में अहम भूमिका निभाएगी.

बता दें कि फैटी लीवर की परेशानी लोगों में चिंताजनक दर से बढ़ रही है. हर पांच में से एक शख्स को लीवर में अतिरिक्त चर्बी की परेशानी है और दस में से एक शख्स फैटी लीवर से पीड़ित है. इस तरह की बीमारियों का इलाज न करना गंभीर रूप ले लेता है, जिसमें लीवर सिरोसिस या लीवर केंसर तक शामिल है. पिछले साल भारत में कैंसर से संबंधित मौतों का लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा लीवर कैंसर था. कैंसर से संबंधित मौत का चौथा सबसे आम कारण लीवर से जुड़ा है.

डॉक्टर चौधरी ने ये भी कहा कि लीवर की खराबी का आखिरी इलाज लीवर ट्रांस्प्लांट है, हालांकि भारत में मरीजों को अंगों की जरूरत और अंग देने वाले लोगों की तादाद में एक बड़ा अंतर है. लोगों को ये जानकारी होनी जरूरी है कि लाइव डोनर लीवर ट्रांसप्लांट की बेहतर तकनीक के चलते कैडवर लीवर डोनेशन के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है. जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, 2 लाख मरीजों की मौत लीवर के खराब होने या लीवर कैंसर से होती है, जिनमें से लगभग 10-15 प्रतिशत लोगों को समय पर लीवर ट्रांस्प्लांट करके बचाया जा सकता है.

नॉन एल्कोहलिक फैटी लीवर डीजीज यानि शराब न पीने वाले लोगों में फैटी लीवर की परेशानी एक अलग स्थिति है, जो दुनियाभर में बेहद आम है. बीएलके मैक्स हॉस्पिटल ये सुनिश्चित करता है कि मरीज का सर्जरी के दौरान और उसके बाद खास ध्यान रखा जाए. कानपुर में इस नई ओपीडी की लॉन्चिंग से आसपास के ऐसे लोगों को फायदा होगा, जो इस तरह के इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाते हैं.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh