Advertisement

नहीं सुनते जनता की परेशानी जल निगम के अधिकारी करते रहें अपनी मनमानी

कानपुर। जाजमऊ के गौशाला में महीनों से सीवर लाइन चोक है,, क्षेत्रीय लोगों द्वारा दर्जन से अधिक बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी काम नहीं करवा रहें हैं,, जिससे आक्रोषित क्षेत्रीय लोगों ने जोन 2 के जल संस्थान कार्यालय में जाकर हंगामा किया.. इतना ही नहीं आक्रोषित महिला ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दिया,,

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जाजमऊ के गौशाला इलाके में एक महीने से सीवर लाइन चोक है, सीवर लाइन के पास मंदिर बना हुआ है,, गंध के चलते मंदिर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,, कल बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस भी है लेकिन सफाई व्यवस्था नहीं है, जिसकी दर्जन बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं, जब किसी अधिकारी से मिलकर समस्या बताओ तो अधिकारी अभर्द्धता करते हैं,, वही मौके पर दर्जनों लोग पहुंचे तो मौके पर मौजूद अधिकारी भाग निकले,, जिसके बाद आक्रोषित लोग जल संस्थान के कार्यालय पंहुचा मुर्दाबाद के नारे लगाया,, वही मौजूद अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष से गुहार लगाने की बात कही जिसपर आक्रोषित महिला ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दिया,, लोगों का कहना था कि समय से बिल ना जमा करो तो फाइन लगा देते है लेकिन काम करने की बारी आने पर अधिकारी मुंह छिपाते घूमते हैं…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh