संत आशाराम बापू का 85वां अवतरण दिवस एवं होली संकीर्तन यात्रा गत वर्षो के भांति इस वर्ष भी अहमदाबाद आश्रम से पधारी पूज्य बापू की कृपापात्र शिष्या साध्वी तरुणा बहन के सानिध्य में संत आशाराम बापू के ८५वे अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा दी गयी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा गुरु मंदिर दीप टाकीज चौराहा से प्रारम्भ होकर नन्दलाल चौराहा, मोहन विद्या मंदिर, नटराज सिनेमा, चावला मार्केट चौराहा, निरंकारी चौराहा एवं बारादेवी चौराहा होते हुए केडीऐ रेजीडेंसी पर मीरा बहन के निवास पर सम्पन्न हुई। साध्वी तरुणा बहन ने सभी साधको को केमिकल युक्त रंगो से बचकर, प्रकृति का वरदान स्वरुप पलास के फूलों से बने हुए रंगों द्वारा वैदिक होली खेलने के लिये प्रेरित किया। पलास के फूलों से शरीर की सप्त धातु एवं सप्त रंग संतुलित होते हैं। यह कफ जन्य रोगों व पित्त रोगों को नियंत्रित करता है। इस धार्मिक संकीर्तन यात्रा का आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल कानपुर द्वारा किया गया जिसमे मुख्य रूप से बलराम मनवानी, गोविंद निगम, सरला भरतिया, संगीता कपूर, ओमप्रकाश निषाद, रमेश, गोपाल, शेष, संजय, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















