Advertisement

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ मनाया गया। ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर पर विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में आई0एम0ए0, कानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डा0 प्रवीन कटियार ने अवगत कराया उन्होंने बताया कि तम्बाकू एवं उससे बने हुए पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। तम्बाकू एवं उससे बने हुए पदार्थों के सेवन से 12 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष मृत्यु को प्राप्त होते हैं तम्बाकू एवं उससे बने हुए पदार्थों के सेवन से 40 प्रकार के कैंसर हो सकते हैं सिगरेट की पैकिंग एवं रोल बनने के लिए प्रतिवर्ष विश्व में 60 करोड़ पेड़ काटे जाते हैं जिससे कि पर्यावरण को अत्यंत नुकसान हो रहा है। धूम्रपान से 82 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है जो कि वातावरण को प्रदूषित करती है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक तीसरा व्यक्ति तंबाकू या उससे बने हुए पदार्थों का सेवन कर रहा है भारतवर्ष में तंबाकू सेवन की औसत आयु 18.7 वर्ष है जिससे कि परिलक्षित होता है कि बहुत कम उम्र में ही लोग धूम्रपान या तंबाकू से बने हुए पदार्थों का सेवन प्रारंभ कर देते हैं इस अवसर पर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मानस उपाध्याय ने बताया कि तम्बाकू पदार्थो का सेवन Habit-forming (लत लगाने वाला) होता हैं। किसी भी स्टाइल स्टेटमेंट में आकर युवाओं को इनका सेवन नहीं करना चाहिये इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 मानस उपाध्याय, डॉ0 पुष्पा ममोरिया एवं स्कूल आफ होटल मैनेजमेंट के प्रभारी शिवांशु सचान तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh