Advertisement

सीएए लागू होने के बाद से कानपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

सीएए लागू होने के बाद से कानपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है लगातार पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद कानपुर जिले कै हर क्षेत्रो में पुलिस की गस्त को बढ़ा दिया गया था इसी क्रम में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ पर पुलिस का अलर्ट देखने को मिला जहां पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी आला अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पैट्रोलिंग कर निगरानी करते दिखे पर्याप्त मात्रा में पुलिस की क्यूआरटी,पीएसी, इंटेलिजेंस व क्राइम ब्रांच की टीम सभी क्षेत्रों में सीसीटीवी सहित निगरानी कर रही है।

वहीं एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर हरीश चन्दर ने भी संवेदनशील क्षेत्रो में पैदल गस्त व पेट्रोलिंग करी साथ ही सभी पुलिस के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए मीडिया से बातचीत करते हुए एडिशनल सीपी हरिश चन्दर ने बताया कि। दंगा नियंत्रण योजना व सेक्टर जोनल स्कीम के तहत सभी क्षेत्रों में संबन्धित डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी सहित अन्य पुलिसकर्मियो के साथ पेट्रोलिंग की गयी है उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून हैं न कि लेने का कोई भी किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाएगा तो पुलिस उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh