Advertisement

फादर्स डे के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण

कानपुर फादर्स डे के अवसर पर होटल रोज वुड के तत्वावधान में जहां एक ओर सम्मान समारोह आयोजित हुआ वहीं दूसरी ओर हरित क्रांति लाने के उद्देश्य से 1000 पौधों का वितरण किया गया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद गोल्डन बाबा ने लोगों को वृक्ष प्रदान करते हुए शपथ दिलाई की वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल अवश्य करें ताकि हरियाली बरकरार रहे मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद होटल के ओनर सुरेंद्र सिंह चौहान और महाप्रबंधक प्रशांत पांडे ने पौधा देकर किया इस मौके पर सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहां की वह लगातार सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यक्रम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे आने वाली पीढियां को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए हरित क्रांति लाना मुख्य उद्देश्य है इसी बात को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम को संपन्न कराया गया है इस तरीके का कार्यक्रम आगे भी किया जाएगा ताकि चारों तरफ हरियाली बरकरार रहे एक सवाल के जवाब में महाप्रबंधक प्रशांत पांडे ने कहा कि जिस प्रकार हम सभी लोग चिल्लाती गर्मी में परेशान हो रहे हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए ताकि हमें ऑक्सीजन बराबर मिलती रहे कार्यक्रम का संचालन अटल फाउंडेशन के पदाधिकारी द्वारा किया गया!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh