कानपुर।थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में पिता ने अपने ही बेटे को पिछले दिनों प्रॉपर्टी विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया था। आपको बता दें कि कानपुर पुलिस ने इस प्रकरण का खुलासा महज़ 36 घंटे में किया। आज पुलिस उपयुक्त दक्षिण रविंद्र कुमार ने मीडिया से संवाद करते हुए बताया कि दिनांक 20 जून 2024 को सुबह लगभग सवा सात बजे थाना हनुमंत विहार को एक सूचना मिली थी, हमारे द्वारा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया, वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी भी बारीकी से की गई। आपको बता दे कि जिस रात मृतक सुभाष विश्वकर्मा का कत्ल हुआ उस रात पुत्र और पिता ही घर पर मौजूद थे। पुलिस को घटना स्थल से एक लकड़ी का फट्टा और आरोपी राकेश विश्वकर्मा का बनियान मिला, जिस पर खून के धब्बे मौजूद थे। हनुमंत विहार पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर अभियुक्त राकेश विश्वकर्मा को न्यायालय पेसी हेतु रिमांड पर भेजा।
प्रॉपर्टी विवाद में पिता ने की थी पुत्र की हत्या,जानिए पूरा मामला


















