Advertisement

श्री अमरनाथ यात्रा में वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने निशुल्क ई रिक्शा सेवा प्रदान की

शिव सेवक समिति के द्वारा पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कानपुर नगर से निशुल्क 7वा ई रिक्शा हर्ष नगर स्तिथ एमएलए हाउस से वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि विगत कई वर्षों से शिवसेवक समिति निरंतर श्री अमरनाथ यात्रा के भक्तों के लिए निरंतर कार्य कर रही है यात्रा में समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से निशुल्क ई रिक्शा एवं रहने की पर्याप्त व्यवस्था की जाती है। समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आज 7वा ई रिक्शा एमएलए ग्रुप आफ इंडस्ट्रिज के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कानपुर नगर से निशुल्क भेजा। समिति के सदस्य के द्वारा 7 ई रिक्शा सहित अन्य खाद्य पदार्थों भरा ट्रक रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पवित्र यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी इस बार सात ई रिक्शा निशुल्क सेवा प्रदान किया गया है। सेठ मुरारीलाल अग्रवाल एवं संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदेशवासियों समेत नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप बेफिक्र होकर श्री अमरनाथ की यात्रा करें आपकी आवश्यकता को शिव सेवक समिति बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से निरंतर पूर्ण करेगी। इस दौरान पदाधिकारी ने हर हर महादेव एवं बम बम भोले के जोरदार नारे लगा कर रवाना किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh