कानपुर में एक कथित समाजवादी पार्टी नेता, (सोनू त्रिपाठी) पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, जातिसूचक गालियां देने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित सफाई कर्मचारियों ने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि सोनू त्रिपाठी ने उनके काम के दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां दीं, उनके साथ मारपीट की कोशिश की और उनकी वीडियो बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं, जब पर्यवेक्षक रामकुमार और सफाई निरीक्षक श्याम सिंह मौके पर पहुंचे, तो त्रिपाठी ने उनके साथ भी बदसलूकी की।
मामला यहीं तक सीमित नहीं है। कर्मचारियों का दावा है कि सोनू त्रिपाठी लगातार उनके खिलाफ आईजीआरएस और जनसूचना पोर्टल पर झूठी शिकायतें दर्ज कराता है। सफाई नायक का यह भी कहना है कि यह दबाव पैसे के डिमांड की वजह से सोनू त्रिपाठी कर रहा है। इसके अलावा, उस पर सार्वजनिक एवं नगर निगम के रास्ते पर अवैध रूप से गेट लगाकर कब्जा करने और चट्टा बनाने का भी आरोप है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि त्रिपाठी उन पर जबरन गोबर उठाने का दबाव डालता है और मना करने पर जातिसूचक गालियां देता है जान से मारने की धमकी और नौकरी से निकालने की धमकी देता है।
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस सोनू त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही जब मीडिया सोनू त्रिपाठी के घर पहुंची और उनके चाचा से यह जानने की कोशिश करी की नगर निगम की जमीन एवं सार्वजनिक जमीन पर गेट क्यों लगाया है। चट्टा क्यों बना रखा है तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।


















