रविवार को बैसाखी पर्व पर गुरूद्वारा रामगढ़िया प्रंधक कमेटी, के तत्वाधान में खालसा जी का साजना दिवस “बैसाखी’ सुबह 8 बजे से 2:30 बजे तक गुरूद्वारा रामगढ़िया, सुभाष रोड, कानपुर में बहुत उल्लास, श्रद्धां व उमंग के साथ मनाया गया विशाल पंडाल में सिक्खों के धार्मिक श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी ‘का प्रकाश किया गया फूलों से सिंगार किया गया श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका व गुरूद्वारा साहिब में गुरू का लंगर जाति-पाति के भेदभाव को भुलाकर एक साथ एक पंगत में बैठ कर छका। इस मौके पर रागी भाई कुलविन्दर सिंह, खरड़ चंडीगढ़ वाले, ज्ञानी जतिन्दर सिंह, मूदल वाले एवं भाई अमरीक सिंह कनपुरिया ने संगतों को मनोहर कथा एवं कीर्तन द्वारा निहाल किया संस्था के लखविन्दर सिंह ने मंच व कार्यक्रम का संचालन किया श्रद्धालुओं को बताया कि बैसाखी वाले दिन गुरू गोबिंद सिंह जी के पांच प्यारों को अर्मित पान करा कर भाई दयाराम से दया सिंह, भाई धरमदास से धरम सिंह, भाई हिम्मत राय से हिम्मत सिंह,भाई मोहकम चंद से मोहकम सिंह भाई साहिबाचंद से साहिब सिंह सजाया पाँच प्यारों को सिंह सजाने के बाद गुरू गोबिन्द राय जिन्होने दोनो हाथ जोड़कर पाँच यारों को अमृत पान कराकर गुरू गोबिन्द सिंह बनने का आग्रह किया। तो भाई दया सिंह जी ने कहा गुरू जी जो हमने अपने सिर देकर आपसे सिंह की उपाधी ली है आप बतायें कि आप हमें क्या देंगे गुरू जी ने कहा कि आने वाला समय आयेगा जब जरूरत पड़ेगी तो मैं अपना पुरा परिवार इस देश और ‘काम के लिए दे दूंगा कुछ समय बाद वो दिन भी आया जब गुरू जी ने अपने पिता श्री गुरू तेग बहादुर जी ‘का बलिदान कशमीरी पंडितों के जनेऊ को बचाने के लिये अपने सिर का बलिदान दिया और गुरू गोबिन्द सिंह ने अपने चारों बच्चों ‘का बलिदान दिया, दो बच्चे जंग में लड़ते-लड़ते शहीद हुए और दो बच्चे जिन्दा नीव में चुनवा दिए गए बैसाखी वाले दिन सिख पंथं की स्थापना हुई थी पांच प्यारों को पांच करकार केस, कंघा, कड़ा, कचहरा, कृपाण देकर सिंह बनाया था इस शुम अवसर पर गुरुद्वारा रामगढिया कमेटी के (सीनियर प्रान) स0 अशबवंत सिंह, प्रधान) स० अमरजीत सिंह जी एवं संस्था के महासचिव स0 लखविन्दर सिंह भमरा ने आई संगतों को बधाई दी तथा सेवा करने वाले संस्थाओं व अतिथियों का धन्यवाद किया माननीय सतीश महाना जी (विधानसमा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), अनिल शुक्ल वारसी (पूर्व सांसद , प्रतिमा शुक्ला, मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार)पूर्व पार्षद मनोज यादव एवं पत्नी विजय लक्ष्मी यादव (पार्षद) ने सभी साध संगत को बैसाखी की लख- लख बधाईयाँ दी, प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने गुरू महाराज की सेवा की मुख्य रूप से स० गुरमीत सिंह, स० सुखवंत सिंह, स0 बलबीर सिंह, स0 जसपाल सिंह, स0 जोगिन्दर सिंह, स० गुरप्रीत सिं, स० हर सिमरन सिंह स0 हरजीत सिंह, स0 जरनैल सिंह आदि ने भी गुरू गंथ साहिब जी को माथा टेका एवं गुरू साहिब का आशिर्वाद लिया।
गुरूद्वारा रामगढ़िया में बैसाखी पर्व उल्लास, श्रद्धां व उमंग के साथ मनाया गया


















