Advertisement

लखनऊ में 23 नवम्बर को गीता अनुरागियों का बड़ा सम्मेलन, आएँगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की बैठक में दी गयी राजधानी के सम्मेलन की जानकारी
● महानगर से न्यास की ओर से दस हजार गीता प्रेमी लखनऊ के सम्मेलन में शामिल होंगे

कानपुर : श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की प्रान्तीय बैठक पाण्डु नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें जानकारी दी गयी कि आगामी 31 जुलाई को तुलसी जयंती पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 23 नवम्बर को लखनऊ में गीता अनुरागियों का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें कानपुर से दस हजार गीतानुरागी सम्मिलित होंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने बताया कि आगामी 31 जुलाई को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर सनातन सेवा सत्संग एवं श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक शोधपीठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। यह कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसमें न्यास की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को लखनऊ स्थित रमाबाई आम्बेडकर मैदान में जीओ गीता व अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर राव भागवत रहेंगे। इसमें महानगर से न्यास की ओर से दस हजार गीताप्रेमी शामिल होंगे। इसके लिए अभी से तैयारियाँ की जानी चाहिए।
संघ प्रचारक एवं हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) के क्षेत्रीय संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र डॉ. अमरनाथ ने कहा कि विद्यार्थियों, विशेषकर किशोरों को गीता के प्रति जागरूक करने के लिए गीता ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में बलराम नरूला, भूपेश अवस्थी, हरेन्द्र मूरजानी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार गेरा, बलराम सिंह, अनिल गुप्ता, अशोक तिवारी, यमुना प्रसाद पाण्डेय, नन्द किशोर मिश्रा, प्रेम चन्द्र अग्निहोत्री, तुषमुल मिश्रा, इंजी. श्याम सुंदर सिंह, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, राजेन्द्र अग्निहोत्री, विजेन्द्र मक्कड़, के.के. वर्मा, शिव सागर मिश्र, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार मिश्रा, राम प्रकाश मिश्रा, मधुरेश तिवारी, डॉ. उमेश चन्द्र सिन्हा, डॉ. वी. एन. त्रिपाठी, के. के. शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा, अरुण मिश्रा, डॉ. अनुपम भरत तिवारी, वेदांश गुप्ता, सचिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh